भारत की राजधानी क्या है?

भारत, हिंदुस्तान, इंडिया के नाम से जाना जाने वाला हमारा देश अनेकता में एकता का मिसाल हैं। इस देश में कई धर्म जाति के लोग रहते हैं। और हमारे देश के विकास में सहयोग करते हैं।

आज भारत विश्व का पांचवा सबसे बड़ा अर्थव्यवस्था बन गया हैं। और क्षेत्रफल की बात करे तो 3287263 वर्ग किलोमीटर हैं। जहां 140 करोड़ से भी अधिक लोग रहते हैं।

आइए जानते हैं हमारे प्यारे भारत देश की राजधानी क्या हैं। और कब से भारत की राजधानी हैं।

भारत की राजधानी क्या है

भारत की राजधानी नई दिल्ली है, जिसकी स्थापना 1911 में हुई थी। नई दिल्ली 1931 से भारत की राजधानी है। भारत की राजधानी नई दिल्ली की आधारशिला जॉर्ज पंचम ने रखी थी। नई राजधानी का उद्घाटन 13 फरवरी 1931 को वायसराय और गवर्नर-जनरल इरविन द्वारा किया गया था।

भारत की राजधानी क्या है

1947 में भारत को स्वतंत्रता मिलने के बाद, नई दिल्ली को भारत सरकार द्वारा 1966 में एक केंद्र शासित प्रदेश में बदल दिया गया।

भारत एशिया का एक महतपूर्ण देश है। जो आबादी के आधार पर दूसरा सबसे बड़ा देश है। तथा क्षेत्रफल में विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश है। भारत के दक्षिण में हिंद महासागर, दक्षिण-पश्चिम में अरब सागर, और दक्षिण-पूर्व में बंगाल की खाड़ी स्थित है।

प्राचीनकाल से भारत को कई अलग-अलग नाम से पुकारा जाता रहा हैं। जैसे आर्यावर्त, हिन्द, हिन्दुस्तान, इंडिया, जम्बूद्वीप, भारतखण्ड, हिमवर्ष, अजनाभवर्ष और भारतवर्ष आदि। 

भारत नाम राजा भरत के नाम पर पड़ा हैं। जो की शकुन्तला और राजा दुष्यन्त के पुत्र का नाम था। कथा के अनुशार ऋषि कण्व ने आशीर्वाद दिया कि भरत आगे चलकर चक्रवर्ती सम्राट बनेंगे और उनके नाम पर इस भूखण्ड का नाम भारत प्रसिद्ध होगा।

Related Posts